महाराजगंज: मोबाइल टावर से 48 बैटरी की चोरी, टावर का विद्युतीय बक्सा काट कर दिया घटना को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों ने बैटरी का पैनल बॉक्स काटकर 48 बैटरी की चोरी कर ली. घटना में लाखों रुपए से अधिक की क्षति बताया जा रहे है. घटना के बाद पीड़ित टावर मालिक ने स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन दी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशुनपुर महुआरी गांव निवासी टावर मालिक अंटू सिंह हर दिन की तरह अपने टावर चला कर रात को घर पर सोने के लिए चला गया था. सुबह जब टावर के पास पहुंचा तो उनका होश उड़ गया. अज्ञात चोरों ने टावर के बैटरी बॉक्स का पैनल काटकर इस्तेमाल के लिए लगाए गए 48 बैटरी की चोरी कर ली। चोरी की गई बैटरी तकरीबन लाखों रुपए से अधिक के है.

बताया कि शातिर चोरों ने सबसे पहले विद्युतीय तार को काट दिया. इसके बाद एक-एक कर टावर में लगाए गए सभी बैटरी को बाहर निकाला और उसके बाद लेकर फरार हो गए. इधर मामले की जानकारी मिलते ही महाराजगंज थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है. बतादें कि इलाके में लगातार चोरी की घटना को अंजाम भी जा रही है हाल ही में कुछ माह पहले महुआरी बाजार पर स्थित विधायकी फंड से लगाए गए स्ट्रीट लाइट की अज्ञात चोरों ने चार बैटरी की चोरी कर ली थी. इधर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है. लाइट और बढ़ रही चोरी की वारदात के बाद बाजार के व्यवसाइयों ने स्थानीय थाने की पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026