महाराजगंज: मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा से किसी का समाधान नहीं : सांसद

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार में समाधान यात्रा पर निकले हैं, लेकिन यात्रा के दौरान किसी का समाधान नहीं हो रहा है। आमलोग समस्या बताना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री तक जाने नहीं दिया जा रहा है। यह बातें स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार की देर शाम पत्रकार राजेश अनल के आवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आज बिहार में देश के चौथै स्तंभ को बदमाशों द्वारा खुलेआम गोली मारी जा रही है, लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ने में विफल साबित हो रही है।

सांसद ने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से कहा कि कांड में जो भी बदमाश हैं उसे दो दिनों के अंदर हर हाल में गिरफ्तार करें। उन्होंने एसपी से पत्रकार को सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने को कहा। सांसद ने कहा कि बिहार में जिस तरह बदमाशों का मनोबल बढ़ रहा है उससे हर एक एक आदमी डरे सहमे हैं। अपराध नियंत्रण पर सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है। इस मौके पर अजीत सिंह, मोहन कुमार पद्माकर, संतोष कुमार गुड्डू, संजय सिंह, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, मानवेंद्र कुमार अभय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024