महाराजगंज: तीन घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों की संपत्ति, नहीं लगी किसी को भी भनक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। बताया जाता है कि घर के लोग ताला बंद कर अन्य प्रदेशों में नौकरी करते हैं। घर को सुनसान देख चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पटेढ़ा पंचायत के मुखिया शेषनाथ सिंह ने बताया कि घनश्याम पांडेय, अभि पांडेय, पृथ्वीनाथ दुबे अन्य प्रदेशों में काम करते हैं। चोरों ने उनके बंद घर के छत के रास्ते आंगन में उतरकर घर का ताला तोड़कर आराम से सभी घर में रखे आभूषण व अन्य कीमती सामान समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली।

ग्रामीणों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब घर के बगल स्थित खेत में बक्सा टूटा तथा सामान बिखरा मिला। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। तब ग्रामीणों की नजर उन तीनों व्यक्ति के दरवाजे पर पड़ी। उनके घर के दरवाजे खुले हुए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना गृह मालिक एवं स्थानीय थाने की पुलिस टीम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सामान कितने की चोरी हुई आवेदन मिलने के बाद पता चलेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024