परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को आधा दर्जन युवकों द्वाा अपने-अपने हाथ में अवैध हथियार लेकर वीडियो वायरल करने पर पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। इस संबंध में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। वायरल वीडियो में जीतने युवक शामिल हैं उनकी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
एसडीपीओ ने कहा कि इस तरह हथियार के साथ प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं है।ज्ञात हो कि वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार की मध्य रात्रि महाराजगंज पहुंचकर महाराजगंज, दारौंदा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सर्च आपरेशन चलाए थे।उसके बाद महाराजगंज थाना में एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…