महाराजगंज: राष्ट्रीय शूटिंग बाल चैंपियनशिप में महाराजगंज की तीन बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में छठ से आठ अक्टूबर तक आयोजित 42 वां राष्ट्रीय शूटिंग बाल चैंपियनशिप 2023 में महाराजगंज प्रखंड के बलऊं पंचायत की तीन होनहार बालिका स्नेहा कुमारी, सपना कुमारी, मुन्नी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर गांव समेत जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार को गांव में लौटने पर इन तीन बालिकाओं का ग्रामीणों द्वारा माला स्वागत किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इन बेटियों ने आज गांव का नाम रोशन किया है। हम सभी इनके उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हैं। वहीं भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल ने गांव पहुंचकर इन बालिकाओं को माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आज इन बेटियों ने गांव, प्रखंड एवं जिले के नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मैं कामना करती हूं कि आज ये तीनों बच्चियां आगे चलकर इंटरनेशनल खिलाड़ी बनेगी। उनकी जो मंजिल है वह पूरी होगी। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026