Categories: जिला

महाराजगंज: शराब के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज थाना पुलिस ने बुधवार रात अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला और दो पुरुष शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अकील टोला में छापेमारी कर प्रेम साह कि पत्नी गीता देवी और रामदयाल प्रसाद के पुत्र अशोक प्रसाद को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इधर थाना क्षेत्र के तक्किपूर गांव में छापेमारी कर शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी दयाशंकर मांझी के पुत्र मोती मांझी बताया जाता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026