परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के चंवर से दो ट्रेक्टर चालक मिट्टी लाद कर गांव में गिरा रहे थे . मोबाइल का ईयर फोन के तार तोड़ने को ले दो ड्राइवरों में विवाद हो गया . विवाद मारपीट में तब्दील हो गया जिसमें एक पक्ष के 28 वर्षीय ट्रेक्टर चालकअभिषेक यादव पिता किशनाथ यादव को दूसरे पक्ष के राजकुमार यादव के आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी-डांटे से मारपीट कर अभिषेक ट्रेक्टर ड्राइवर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
आसपड़ोस के लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी लाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया .समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं थी .महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि जख्मी का बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…