परवेज अख्तर/सिवान: बीआरसी के सभागार में बुधवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता साधनसेवी रत्नेश्वर सिंह ने की. बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा हुई. छपरा के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उसे यथाशीघ्र दूर करने के लिए वरीय अधिकारियों से मिला जायेगा.
उनका वाजिब हक मिले, इसके लिए सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता होगी. मौके पर अंशु पांडे, संजय पासवान, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मोइनुल इस्लाम, प्रवीण कुमार, शेखर कुमार सहित सैकडों शिक्षक उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…