परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलिया गांव में पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि कुमार पांडेय के पिता व बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बड़े पिता शिव नाथ पांडेय को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिवनाथ पांडेय स्वास्थ्य सेवा में रह करके क्षेत्र के अधिक लोगों की सेवा प्रदान किए।
इस मौके पर कुशल व्यवहार की चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नेत्र चिकित्सक डा. एसके पांडेय, पंडित मनोज कुमार पांडेय, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह जी, पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक डा. देवरंजन सिंह समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…