परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के नया बाजार स्थित गरजू साह लिट्टी दुकान के समीप शनिवार को दिन में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पु.अ.नि. परवेज आलम ने नया बाजार गरजू साह लिट्टी दुकान के समीप पुलिस को देख दो लोग झोला लेकर भागने लगे जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया।
दोनों लोग को पकड़ा गया तथा झोला की तलाशी लिया गया.झोला में 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया.गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के धनछुआ गांव निवासी सलीम अंसारी के पुत्र शकील अंसारी तथा दारौंदा थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी गरजू साह के पुत्र तारकेश्वर साह को किया गया.गिरफ्तार शराब तस्कर को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…