महाराजगंज: सबेया हवाई अड्डा के समीप सड़क दुर्घटना में महाराजगंज के दो व्यक्ति की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अयोध्या से महाराजगंज लौटने के दौरान गोपालगंज के सबेया हवाई अड्डा के समीप एक चारदीवारी से कार टकराने से उसमें सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान महाराजगंज मृगेंद्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह तथा पटेढ़ा निवासी संतोष साह के रूप में हुई है, जबकि घायल महाराजगंज निवासी अरविंद कुमार बताया जाता है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज शहर के बैट्री दुकानदार अरविंद कुमार, मृगेंद्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह तथा पटेढ़ा निवासी संतोष साह मारुति इको गाड़ी से 16 नवंबर को महाराजगंज से अयोध्या गए थे। वहीं गोपालगंज के भोरे से भी उनलोगों के तीन मित्र सवार हुए थे।

रविवार को वे सभी घर वापस लौट रहे थे। इस क्रम में उनके तीनों मित्र भोरे में उतरकर अपने घर चले गए और महाराजगंज के व्यवसायी अरविंद कुमार, मृगेंद्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह तथा पटेढ़ा निवासी संतोष साह घर के लिए चले। ज्योहीं उनकी कार सबेया हवाई अड्डे के समीप पहुंची ही थी कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक चारदीवारी में टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार में सवार मृगेंद्र सिंह तथा संतोष साह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया गया।

वहीं लोगों ने घटना की सूचना थाने एवं स्वजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजगंज से काफी संख्या में लोग गोपालगंज पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृगेंद्र सिंह मूल रूप से गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के हल्थु बथुआ के रहने वाले थे। वे महाराजगंज में करीब पांच- छह साल से रहकर व्यवसाय करते थे। वे शहर के मौनिया बाबा के समीप मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें दो पुत्र सूरज, ऋतिक कुमार है। वहीं संतोष साह पटेढ़ी के रहने वाले हैं। उन्हें दो पुत्र कृष्णा कुमार, प्रदुमन कुमार तथा एक पुत्री गोल्डी कुमारी है। संतोष साह कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत के बाद भाई रंजीत साह, ईश्वर साह तथा राजेश साह समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल अरविंद कुमार शहर के बैट्री के थोक विक्रेता हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026