परवेज अख्तर/सिवान: मणिपुर मुद्दे पर लगातार लोकसभा संसद नहीं चलने देना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार की देर शाम शहर के काजी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि लाख विपक्ष एकजुटता दिखा दें 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता उनको सबक सीखा कर रहेगी।
आज जिस तरह विश्व के प्रत्येक देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रहे हैं उससे विश्व में देश का नाम ऊंचा हो रहा है। सांसद ने कहा कि आने वाले दिन में महाराजगंज से पटना तक यात्री ट्रेन का सफर करेंगे। साथ ही रेक प्वाइंट का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, मुखिया शेषनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, नपं के पूर्व उपाध्यक्ष बलिराम प्रसाद बलि, पतिराम सिंह, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, शिकु श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…