परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के महुआरी पंचायत के वार्ड 6 में पांच माह से नल जल से पानी नहीं मिलने को ले बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीण ज्ञानती देवी, मीरा देवी, सुशीला देवी, नागमणि देवी, छठी देवी, चम्पा देवी, सम्पति देवी, चन्द्रावती देवी, मीना देवी, सोना देवी, शांति देवी, पानपति कुवंर, संध्या देवी, मनीष कुमार पासवान, गुड्डू सोनी, लाल मोहन पासवान, धर्मेंद्र महतो, प्रदीप गोसाईं, अरविंद साह, मुकेश कुमार आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना के तहत नल लगाया गया।
नल लगा तो लोगों को बहुत खुशी हुई, लेकिन इधर पांच महीने बीत गये आजतक नल से पानी नहीं गिरा. नल शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. अधिकारियों से कहने पर कुछ सुनवाई नहीं होती है. इस संबंध में पंचायत के मुखिया आलोक सिंह का कहना है कि अभिकर्ता की लापरवाही के वजह से ऐसी समस्या आयी है. अभिकर्ता द्धारा स्टेबलाइजर लेकर चले गये है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…