महाराजगंज: चार दिन से जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक ने कहा हमें नहीं है कोई मतलब

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के महाराजगंज प्रखंड के टेघढा पंचायत के आकाशी मोड़ बाजार में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिन से जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने आकाशी मोड़ स्थित ट्रांसफार्मर के पास प्रर्दशन किया.लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. उपकेंद्र महाराजगंज से इस गांव में आपूर्ति की जाती है. आपूर्ति के लिए बाजार के पूरब तरफ 73 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। गांव वालों ने आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो इसको लेकर गांव के पवन कुमार नाम के एक ग्रामीण ने शिकायत स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे से की. जिसके जवाब मे विधायक ने युवट को कहा कि यही मेरा काम है.क्या गांव-गांव का ट्रांसफार्मर ठीक करवाता रहुं.इस बात को लेकर श्री दुबे का यह ऑडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऑडियो में एक युवक कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे से गुहार लगाते हुए कह रहा है कि उनके यहां पिछले 4 दिनों से बाजार का ट्रांसफॉर्मर जल गया है.उनकी बात विभाग के कोई भी अधिकारी नहीं सुन रहे.दौड़ते दौड़ते थक चुके हैं. आप एक बार जेई साहब से बोल देते तो ट्रांसफॉर्मर लग जाता. फरियादी की बात पर विधायक भड़क गए और उससे कहते हैं कि मैं इसमें क्या कर सकता हूं ? गांव – गांव टोला – टोला का ट्रांसफॉर्मर ठीक कराना मेरा काम नहीं है, हमसे उम्मीद मत रखना.इसके बाद फरियादी कहता है की जब उनका कोई नहीं सुनेगा तो आप ही एक सहारा हैं.आपसे तो हम लोग यही उम्मीद रखते हैं. उसके बाद विधायक जी कहते हैं कि हमसे उम्मीद मत रखना.गांव का ट्रांसफॉर्मर जल जाए,मैं तुरंत जान जाऊं और मिस्त्री को लेकर दौड़े चला आऊं.यह सब काम मेरा नहीं है.

उसके बाद फरियादी पवन विधायक से कहता है कि आप जब एमएलए हैं तो हम लोग आपसे ही मदद मांगेंगे कि हम लोगों की समस्या आप सुने. इसके जवाब में विधायक बोलते हैं की मदद की कोई जरूरत नहीं है.तुम्हारे वोट की हमें जरूरत नहीं इसके बाद फरियादी पवन कुमार नाराज हो जाता है और बोलने लगता है कि चुनाव के समय कोई नहीं कहता की मदद की जरूरत नहीं है.लोग अपने आप करने लगते हैं. इसके बाद विधायक बोलते हैं कि तुम बड़े चुनाव वाले हो गए हो.तुम्हारे ही वोट देने से सब लोग जीत जाते है और लोग हार जाते हैं.

इसके बाद समस्या को लेकर विधायक से बात कर रहा फरियादी कहता है ठीक है,विधायक बोलते हैं उनसे कभी बात मत करना.इसके बाद फरियादी बोलता है कि चुनाव के समय कोई जनप्रतिनिधि इस तरीके से नहीं बात करता है.फिर दिन लौटेगा.इधर विधायक और युवक का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग ने जमकर विधायक की आलोचना कर रहे हैं.लोगों का कहना है कि हमने अपनी समस्या को निजात दिलाने के लिए एक लीडर चुना था लेकिन आज वही लीडर उनकी बात नहीं सुन रहा है.इस संबंध में जब कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे से बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका,उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026