महाराजगंज: रेलवे फाटक बंद होने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज दारौंदा-मशरख रेल खंड के रामापाली नहर बांध स्थित मानव रहित रेलवे फाटक को वाराणसी रेल मंडल प्रशासक के आदेश पर रेल प्रशासन द्वारा बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि रामापाली गांव स्थित मानव रहित रेलवे फाटक से करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सुबह से देर रात तक लोग पैदल, साइकिल, बाइक, कार, ट्रैक्टर आदि वाहनों से आते-जाते हैं। इस ढाले को रेल प्रशासन द्वारा 22 मार्च को बंद कर दिया गया।

लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन वाराणसी मंडल द्वारा मानवरहित रेलवे फाटक को तो बंद करा दिया, लेकिन इसके स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि बंद फाटक के स्थान पर या तो रेल प्रशासन अंडरपास बनवाए या वैकल्पिक व्यवस्था कराए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विनोद मांझी, परशुराम सिंह, उमेश ठाकुर, मुकेश यादव, जपीलाल यादव, दारोगा साह, अमोद मांझी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026