परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के मुख्य पथ पर वर्षों से सड़क के दोनों तरफ बांसफोर जाति के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे आए दिन लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था और आए दिन कोई न कोई घटनाएं हुआ करती थी। इसको देखते हुए वार्ड संख्या दो के वार्ड पार्षद हरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ हीरो ने सड़क के दोनों तरफ से गुरुवार को अतिक्रमण हटवाया।
वार्ड पार्षद के आग्रह पर करीब आधा दर्जन से अधिक बांसफोर जाति के परिवारों ने अतिक्रमण को हटाया। वार्ड पार्षद ने कहा कि इन लोगों ने समस्या बताई वे अपने स्तर से इसका समाधान कर रहे हैं। वार्ड पार्षद ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य सड़क चकाचक दिखेगा। उस जगह दोनों तरफ एलइडी लाइट लगाई जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…