परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी शिव मंदिर के समीप रविवार को एक महिला अचानक गश खाकर चौराहे पर गिर पड़ी. उसे देखकर लोग दौड़े तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था. हालांकि कोरोना को देखते हुए किसी व्यक्ति ने महिला के पास जाने की ज़ुर्रत नहीं की. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए आनन-फानन में 102 एंबुलेंस की मदद ली और अस्पताल भेजा.
बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय महिला जहरखुरानी का शिकार है. पीड़िता महिला की पहचान बिशुनपुर महुआरी गांव निवासी उदय प्रसाद की पत्नी के रूप में हुई है. इस संबंध में स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि मुंह से झाग फेंक रही महिला कि परिजनों को कई दफा सूचना देने की कोशिश की गई. हालांकि उनके परिजन हाल समाचार तक लेने नहीं पहुंचे. फिलहाल महिला को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल के एंबुलेंस से भेज दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…