महाराजगंज: महिला की गला दबाकर हत्या, एक गिरफ्तार

पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में एक 23 वर्षीय महिला की हत्या गलाघोंट कर कर दी गयी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. महाराजगंज के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के गले पर निसान पाया गया है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं सही पता चल पाएगा. मृतक की हत्या का कारण मृतक महिला के मायके वालों द्वारा दहेज बताया जा रहा है. बताया जाता है कि मृतिका महाराजगंज थाना के सिकटिया गांव निवासी पंकज शर्मा की पत्नी 23 वर्षीय नन्दनी देवी है. इसका माइके छपरा जिला अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र का बन्नी गांव है.

मृतक नन्दनी के पिता बन्नी निवासी केशव शर्मा ने बताया कि मैं अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के साथ 8 मई 2021 को सिकटिया गांव के निरंकार शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार से की थी. मृतक लड़की के पिता ने लड़का पंकज कुमार, मृतिका के ससुर निरंकार शर्मा, सास, नन्द पर दहेज के लिए पडताडित कर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ शुरू कर दी है. महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई शुरू करेगी. हर हाल में दोषी पर कार्रवाई न्याय संगत की जाएगी. तत्काल पुलिस मृतक के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026