परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के नखास चौक के समीप बुधवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने एक युवक को एक देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक नखास चौक बाजार निवासी विशाल कुमार उर्फ आकाश कुमार बताया जाता है।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि नखास चौक पुरानी बाजार निवासी विशाल कुमार उर्फ आकाश कुमार अपने घर के बाहर कट्टा लेकर हो हल्ला कर रहा है। पुलिस पहुंची तो वह वहीं खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। पीटीसी दारोगा योगेंद्र तिवारी ने पुलिस बल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी कमर की जांच की गई तो उसके पास से 12 बोर के कट्टा तथा एक गोली बरामद किया गया। उसके विरुद्ध प्राथमिकी के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…