महाराजगंज: बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की गयी जान, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में रविवार कि शाम बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक गांव के उमेश द्विवेदी के घर पूजा कर रहे अपने पिता से साइकिल से मिलने गया हुआ था. मृतक मनमोहन साह के घर के सामने साइकिल लगा रहा था. तभी बिजली का तार टूटकर उसके शरीर पर गिर गया. जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत धोषित कर दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव ब्रजभूषण द्विवेदी के 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार द्विवेदी बताया जाता है. इधर मृतक के पिता ब्रजभूषण द्विवेदी ने बताया कि रविवार की शाम वह गांव में ही उमेश द्विवेदी के घर पूजा कर रहा था.

इसी बीच मेरे पुत्र किसी काम से मिलने साइकिल से आया हुआ था. मनमोहन साह के घर के सामने सड़क किनारे से गुजर रहे बिजली का तार आचानक से टूटकर अजय के शरीर पर गिर गया. जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना महाराजगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026