महाराजगंज: बालू लदे हाईवा के धक्के से युवक जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव के समीप वार्ड संख्या 14 में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे के आस पास एक बालू लोडेड हाईवा के धक्के से युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में जख्मी युवक को पीएचसी लाया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामप्रीत सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मनोहर सिंह के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोहर सिंह किसी कार्य को लेकर रामापाली गांव में गए थे वहां से वापस घर जा रहे थे कि तभी एक बालू लोडेड हाईवा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 04 जीए 6264 से साईड लेने के चक्कर में आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिससे बाईक चालक बाईक सहित खेत में जा गिरा और वह ज़ख्मी हो गया. घटना के बाद हाईवा के ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर बालू लोडेड हाईवा को जप्त कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी युवक का इलाज चल रहा है तथा हाईवा और बाइक को जप्त कर लिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026