परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के मदारीचक अमहरुआ गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर आयोजित पांच दिवसीय महाशक्ति महायज्ञ को ले शनिवार को मंदिर के पुजारी श्रीनाथ सिंह के नेतृत्व में हाथी-घोड़े एवं बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।पीले वस्त्र में काफी संख्या में महिला-पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर विभिनन्न मार्गाें से होते हुए पांच किलोमीटर की दूरी तय कर बगौरा गांव स्थित उमानाथ शिव मंदिर घाट पर पहुंची जहां आचार्य जितेंद्र नाथ पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। महायज्ञ पांच दिवसीय दिनों तक चलेगा। 15 मई को महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन, पूजा एवं भंडारे के साथ किया जाएगा।मंदिर के पुजारी श्रीनाथ सिंह ने कहा कि महायज्ञ जीवों के कल्याण एवं विश्व शांति के लिए किया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…