परवेज अख्तर/सिवान : कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कार्यालय के सभी कर्मियों, कार्यालय प्रधान ने देश के नाम संदेश पढ़ा। इसमें कुष्ठ रोगियों से संबंधित जानकारी शामिल थी। साथ ही ऐसे रोगियों की तकलीफों को कैसे दूर किया जा सकता है। इसके बारे में लोगों को अवगत कराया। इसके बाद सभी कर्मियों व अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दो मिनट का मौन रखा। साथ ही कुष्ठ रोग को मिटाने की शपथ ली। इधर शिक्षा विभाग के कार्यालय परिसर में डीईओ चंद्रशेखर राय की उपस्थिति में कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा। इधर राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में भी महात्मा गांधी एवं समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के लिए लिए शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा। प्राचार्या रेनू तिवारी ने गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही छात्राओं को बापू के बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा उनके लिए सबसे बड़ा हथियार था। इसी के बल पर उन्होंने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार, अमित कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, विकास तिवारी, रमाकांत पांडेय, संगीता कुमारी, ज्योति कुमारी, शुभम पाठक, मेहनाज, नीलू कुमारी सिन्हा, संगीता सिंह सहित सभी छात्राएं उपस्थित थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…