परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर में आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी एवं पूर्णिमा को लगने वाला महावीरी मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला समेत अन्य मनोरंजन के साधन लगे हुए हैं। परचून, मिठाई, फर्नीचर आदि दुकानें लग गई हैं। मदारपुर बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन समेत समिति के सदस्य लगे हुए हैं। ओपी प्रभारी रवींद्रपाल ने बताया कि मेले में शरारती तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील जगहों पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से बसंतपुर, भगवानपुर, महाराजगंज, जामो, गोरेयाकोठी समेत अन्य थानों की पुलिस की तैनाती की गई है। सीओ मालती देवी और ओपी प्रभारी रवींद्रपाल ने सोमवार को मेला स्थल का जायजा लिया। महाराजगंज एसडीओ मंजीत कुमार और एसएसपी संजय कुमार सिंह मोनिटिरंग कर रहे हैं। इस मेले में विभिन्न देवी-देवताओं, राजनीतिक, देशभक्ति आदि की झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। मेले का उद्धाटन स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल करेंगे। कुल मिलाकर इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि मंगलवार की रात कई झांकियां प्रस्तुत की जाएगी और बुधवार की दोपहर महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…