परवेज अख्तर/सिवान :- गुठनी का प्रसिद्ध महावीरी पूजा व मेला इस बार वैश्विक महामारी कोरोना का भेंट चढ़ गया। प्रति वर्ष भादो मास में लगने वाला ऐतिहासिक महावीरी झंडा व मेला इस वर्ष कोरोना संकट के चलते इसके आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। महावीरी पूजा व मेला की आयोजन को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक कर पुलिस प्रशासन ने उपस्थित महावीरी अखाड़ा अनुज्ञप्ति तथा जनप्रतिनिधियों जानकारी दिया था। बैठक के दिन उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुये कहा गया था।
कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट को लेकर बिहार सरकार के जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कोरोना काल में किसी भी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के चलते प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसके चलते गुठनी में प्रति वर्ष भादो मास के अष्टमी की रात में महावीरी झंडा जुलूस और नवमी के दिन ऐतिहासिक मेला का आयोजन होता था जो इस वर्ष आयोजन नहीं किया गया। वही सभी अखाड़ों पर भगवान बजरंगबली की प्रतिमा रखकर बिना किसी भीड़ भाड़ की पूजा अर्चना कर मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…