परवेज़ अख्तर/सिवान:
सदर अस्पताल का मुख्य द्वार रविवार को दिनभर बंद रहा। इस कारण अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीज व उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को अस्पताल के अंदर प्रवेश करने के लिए पीछे के गेट से आने जाने की जानकारी देने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने किसी को मुख्य गेट के पास तैनात भी नहीं किया था और ना ही कोई जानकारी लिखा बोर्ड लगाया था। इस कारण मरीज हर राहगीर से अस्पताल के अंदर प्रवेश करने के लिए पूछताछ कर रहे थे।
बता दें कि सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर सड़क कई दिनों से टूटने के कारण रविवार को उसकी मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण मुख्य द्वार से कोई प्रवेश ना करे इसलिए मेन गेट को बंद कर दिया गया था और अस्पताल के पीछे ओपीडी की तरफ बने दूसरे गेट को खोला गया था। जहां से मरीज, डॉक्टर, कर्मी व स्वजन आना जाना कर रहे थे। जिन मरीजों को पीछे के गेट का रास्ता पता था वे आसानी से आना जाना कर रहे थे, लेकिन जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, वे ऊहापोह की स्थिति में पड़े रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…