मैरवा: चुपचुपवा में राम कथा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा में 3100 कुंवारी कन्या और महिला पुरुष रहे शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत के चुपचुपवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप हो रहे राम कथा और महामृत्युंजय जाप को लेकर बुधवार को प्रेम भूषण जी महाराज और राजन जी महाराज के नेतृत्व में हाथी घोड़े और गांजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में 3100 कुवारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया. कड़ी धूप में भी सैकड़ों महिला और पुरुष हाथों में कलश लेकर चल रही थी. कलश यात्रा के दौरान पूरा इलाका जय श्रीराम के नारे से गुंजमय हो उठा. यात्रा जिस रास्ते से निकल रहा था. वहां का वातावरण भक्तिमय हो जा रहा था. यह कलश यात्रा चुपचुपवा गांव से बभनौली, गुठनी मोड़ के रास्ते होते हुए मैरवा धाम के हरिराम मंदिर स्थित घाट पर पहुंची.

यहां पर श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः राम कथा स्थल के लिए रवाना हो गया. यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित हुआ. राजन जी महाराज ने बताया कि रामकथा सुनने से व्यक्ति का शारीरिक शुद्धिकरण होता है. साथ ही समस्त सांसारिक दु:खों से मुक्ति मिलती हैं. जो व्यक्ति जितनी बार राम कथा का श्रवण करेगा उसे उतना ही लाभ प्राप्त होगा. आयोजन कर्ता सुधाकर मिश्रा ने बताया कि 22 जून से 30 जून तक संध्या 5 बजे से 8 बजे तक रामकथा का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा में सुधाकर मिश्रा, पवन मिश्रा, अभिनाश मिश्रा, संतोष मिश्रा, धनंजय भारती, धनंजय पांडे, शैलेश मिश्रा, दीनानाथ साह, मिथुन राम, विकाश मिश्रा, रवि राम, मजीद मिया, अमीन मिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024