परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर में शनिवार की शाम को दुकान बंद करने के दौरान उचक्कों ने दुकानदार का लैपटॉप सहित 80 हजार गायब कर दिया। वह एयरटेल का पेमेंट बैंक चलाता है। दुकानदार बभनौली गांव निवासी दुर्गेश कुमार है। दुकानदार ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत की है। आवदेन में कहा है कि शनिवार की शाम को अपना एयरटेल पेमेंट बैंक की सेंटर बंद कर रहा था। बैग दुकान के बाहर कुर्सी पर रखकर दुकान का बोर्ड अंदर रखने लगा। इसी बीच एक नकबपोश युवक उसका बैग लेकर फरार हो गया।
उसने काफी शोर भी मचाने मचाया। लेकिन उचक्का अंधेर का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। शोर मचाने पर दर्जनों लोग पहुंच गये। उचक्के के जाने वाले रास्ते के तरफ पीछा भी किया गया। लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। युवक के सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आसपास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। बैग लेकर भागने वाले युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…