मैरवा: बाइक को बचाने के चक्कर मेेें सवारी से लदी ऑटो पलटी, एक यात्री रेफर, तीन लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग के बभनौली पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार में आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में सवारी से लदी टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमे चार यात्री घायल हो गये. वही एक यात्री हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगो की मदद से घायल यात्री को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहा एक कि हालत नाजुक देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायलो की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव के मो सोहेल, रोशन तारा खातून, बड़हरिया थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव के सोनू आलम, चंदा खातून के रुप में हुई. घायलो ने बताया कि गुठनी से मैरवा आने के दौरान बभनौली पेट्रोल पंप के समीप मैरवा से गुठनी जा रही तेज रफ्तार में बाइक को बचाने के चक्कर मे ऑटो पलट गयी. जिससे यात्रियों की जान बाल बाल बच गयी.एक कि हालत नाजुक होने पर सीवान रेफर हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026