परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा पंचायत को संविधान से प्रदत्त पूर्ण अधिकार देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुखिया राज्य व्यापी आंदोलन करेगें। बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर आंदोलन के प्रथम चरण में 16 से 31 अगस्त तक पंचायतों में मुखिया के द्वारा कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। बभनौली मुखिया प्रतिनिधि शशि कुमार यादव ने बताया की प्रदेश स्तर पर आंदोलन का निर्माण लिया गया है। पंचायतों के अधिकार का हनन लगातार किया जा रहा है।
इसके कारण पंचायत में विकास कार्य प्रभावित है। राज्य और केंद्र सरकार से लंबे समय से पंचायत को पूर्ण अधिकार देने की मांग की जा रही है। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्राम पंचायतों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन जा रहा है। 29 प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा एक कमेटी बनाने और सभी विभागों के प्रधानों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग सरकार से की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…