परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के कविता गांव स्थित कालभैरव मंदिर परिसर में मंगलवार को महाकाल (कालभैरव) का वार्षिकोत्सव मनाया गया। आयोजित हवन पूजा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाकाल के उपासक नित्यानंद पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान जयकार से वातावरण गूंज उठा। उपासक पांडेय ने कहा कि भगवान महाकाल की पूजा से हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इनके आशीर्वाद से सभी का कल्याण होता है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकाल का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजन पांडेय, शेखर कुमार, नागेंद्र प्रसाद, अशोक प्रसाद, राजकुमार जायसवाल, राधाकिशुन बर्णवाल, निखिल मिश्रा, राहुल पांडेय, निहाल मिश्रा, अमित मिश्रा, रंजन कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…