परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में एक दवा दुकानदार के द्वारा चिकित्सक की पर्ची पर एक एक्सपायरी दवा दिए जाने के बाद ग्राहक भड़क गया। दुकानदार के साथ कहासुनी होने के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया। बताते हैं कि पुरानी बाजार के दिनेश कुमार गुप्ता अपने परिवार के एक सदस्य को चिकित्सक से दिखाने के लिए मैरवा धाम स्थित एक नर्सिंग होम में गए थे।
डाक्टर द्वारा रोगी को देखने के बाद पर्ची पर दवाएं लिखी गई। उसी नर्सिंग होम में दवा की दुकान से दवा ली गई। बाद में मालूम हुआ कि उसमें एक दवा एक्सपायर दी गई है। पूछताछ करने पर दुकानदार अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं था। इसके बाद हो-हल्ला होने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही दुकानदार फरार हो गया। बाद में चिकित्सक ने बातचीत कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…