परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम बड़गांव ढाला के निकट चार अक्टूबर को एक रेल यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके जेब से मिले पहचान पत्र से वैशाली के टेहरी निवासी पिंटू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार एक लाइनमैन ने बड़गांव रेलवे ढाला के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मैरवा पुलिस को घटना के बारे में फोन कर बताया। स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से शव को बरामद किया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कहा जा रहा है कि यात्री की मौत यात्रा के दौरान किसी एक्सप्रेस ट्रेन से पैर फिसलने के कारण गिरने से हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…