मैरवा: नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी तेज

परवेज अख्तर/सिवान: नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच मे तेजी आएगी। नियोजित शिक्षकों ने अपने प्रमाण पत्रों का फोल्डर विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किया था, लेकिन कुछ शिक्षक ने विभिन्न कारणों से या तो फोल्डर अपलोड नहीं कर सके थे अथवा अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों के फोल्डर में आवश्यक सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे। अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार के पुलिस अधीक्षक ने नियोजित शिक्षकों के शेष फोल्डर मेधा सूची सहित उपलब्ध कराने को कहा है। इसके आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना (शिक्षा) ने पत्र भेजकर सभी शिक्षक नियोजन इकाई से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिला परिषद नगर परिषद नगर पंचायत प्रखंड एवं पंचायत के नियोजन इकाईयों से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को नियोजित शिक्षकों का शीष फोल्डर मेधा सूची सहित उपलब्ध कराने को कहा है।

इसमें शिक्षक नियोजन के समय दिए गए अभ्यर्थी के आवेदन पत्र मेधा सूची नियुक्ति पत्र मैट्रिक- इंटर का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, वर्ग छह से आठ के शिक्षकों के लिए स्नातक का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, टीईटी अथवा दक्षता का अंकपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति, निवास, दिव्यांगता आदि के प्रमाण पत्र की छाया प्रति की दो- दो प्रति में सत्यापित कर फोल्डर समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि निगरानी के द्वारा नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच का कार्य लंबे समय से चल रहा है। बहुत पहले ही शिक्षकों के द्वारा निर्धारित वेबसाइट पर प्रमाण पत्रों का फोल्डर अपलोड किया गया था, लेकिन अधिकांश शिक्षकों के नियोजन से संबंधित मेधा सूची निगरानी को उपलब्ध नहीं कराया जा सका था। जिसके कारण जांच का कार्य तेजी से आगे नहीं बढ़ सका। उधर शिक्षकों का कहना है कि उनसे बार-बार जांच के नाम पर प्रमाण पत्रों की मांग की जाती रही है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026