आधा दर्जन लोग घायल, चार लोगों का सिर फटा
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया मुहल्ले में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गया. इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायलो को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहा चिकित्सक घायलो के इलाज में जुटे हुए है. घायलों में विश्वकर्मा राम, सुजीत राम, राजमनी देवी, जयराम राम तथा भोला राम है. इस मामले में राजमनी देवी ने पांच लोगों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दी है. जिसमें रामप्रीत राम, धर्मेंद्र राम, नीतू देवी, छोटी कुमारी, नेहा कुमारी शामिल है.
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. घायलों ने बताया कि रात में आपसी विवाद को लेकर नोकझोंक हुआ था. लेकिन मामला खत्म हो गया. शनिवार की सुबह विश्वकर्मा राम साइकिल लेकर जा रहा था. उसी दौरान धर्मेंद्र राम ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया. जिससे सिर फट गया. वही बीच बचाव में गये विश्वकर्मा के परिजन को रामप्रीत राम फरसा से लगातार मारने लगा. जिससे चार लोगों का सिर फट गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…