मैरवा: युवक से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पांच पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी नागेंद्र पटेल ने थाने में आवेदन पांच लोगों पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नागेंद्र पटेल ने आरोप लगाया है कि 26 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे मेरा पुत्र रविरंजन पटेल सिवान स्टेशन से रिश्तेदार को ट्रेन में बैठा कर वापस लौट रहा था तभी रेनुआ पुल के समीप कुछ बदमाश उसे पकड़ कर मारने लगे तथा उसे शराब का लाइनर बता 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे।

जब मैं पैसा लेकर पहुंचा तो एक व्यक्ति खड़ा मिला जिससे अपने बेटे को छोड़ने को बोला तो वह पैसा लेकर भागने लगा। उपस्थित लोगों के सहयोग से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नगर थाना के राम नगर निवासी रवि सिंह को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026