मैरवा: बैंकाक गए मैरवा के चार युवकों को बंधक बना ले गए म्यांमार

परवेज अख्तर/सिवान: बैंकाक के थाईलैंड काम करने गए मैरवा के चार युवकों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बंधक बनाकर म्यामार भेज दिया गया। वहां उनसे जबरन गैर कानूनी कार्य कराया जा रहा है। इनमें इंजीनियर युवक भी शामिल हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने और 24 घंटे में एक बार भोजन देने की बात सामने आई है। युवकों को वापस भेजने के लिए चार लाख की मांग की गई है। कहा जा रहा है कि इसी तरह जिले के 30 युवक समेत देशभर के डेढ़ सौ युवक वहां फंसे हुए हैं। सभी युवकों के स्वजन चिंतित हैं। म्यांमार में फंसे युवकों के स्वजन प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाधिकारी और एसपी से युवकों को स्वदेश वापस बुलाने की मांग की है। आवेदन भेज कर कहा है कि म्यांमार में फंसे युवकों के जानमाल का खतरा है। उन्हें थाईलैंड बुलाकर धोखे से म्यांमार ले जाया गया। स्वजनों का कहना है कि सभी चारों युवकों की मानव तस्करी कर म्यांमार ले जाया गया है। उन्हें बंधक बनाकर उनसे साइबर क्राइम का कार्य कराया जा रहा है।

24 घंटे में एक बार दिया जा रहा भोजन :

म्यांमार में बंधक बनाकर रखे गए मैरवा के युवकों के स्वजनों ने बताया कि उन युवक का भोजन कई दिनों तक बंद कर दिया गया था। बाद में 24 घंटे में एक बार भोजन खाने के लिए दिए जा रहे हैं। जब इसकी जानकारी म्यांमार में फंसे युवकों ने स्वजनों को दी तब स्थानीय एजेंट पर स्वजनों ने दबाव बनाया। जब इसकी सूचना वहां म्यांमार विद्रोही समूह को मिली तो उन्होंने युवकों से फोन जमा करा लिया। काम के बदले वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। स्वजनों ने जब कहा कि एग्रीमेंट पेपर पर थाईलैंड में ही नौकरी देने की बात थी, लेकिन युवकों को धोखाधड़ी से म्यांमार क्यों भेजा गया। एजेंट ने पहले कहा कि इंडिया बुलाने के लिए चार लाख रुपये प्रति युवक को देना होगा। वहां फंसे रवि प्रताप सिंह के स्वजनों ने तीन लाख 25 हजार उसे बंधक मुक्त कराने के लिए भेज दिए हैं। चार युवकों में से स्वजनों ने इस मामले को लेकर सांसद कविता सिंह, विधायक अमरजीत कुशवाहा, जिलाधिकारी के अलावा विदेश मंत्रालय और पीएमओ को भी पत्र भेजकर धोखाधड़ी करने वाले एजेंट के विरुद्ध कार्रवाई करने और म्यांमार में फंसे युवकों को स्वदेश बुलाने का अनुरोध किया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने की जानकारी इन्हें नहीं हो सकी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024