मैरवा: तितिरा में लोहे की दुकान से पांच लाख का सामान चोरी

  • दुकान से आठ टन लोहा समेत अन्य सामान चुराया
  • दो घंटे दुकान में चोरी को अंजाम देते रहे तीन चोर

परवेज अख्तर/सिवान: तितिरा बाजार के राजेन्द्र सरोवर के समीप स्थित हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने पांच लाख का सामान चुरा लिया। चोरों ने लगभग आठ टन लोहा समेत अन्य सामान चुरा लिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद है। चोरी की घटना के बाद विधायक अमरजीत कुशवाहा ने दुकानदार से मिलकर चोरी के संबंध में जानकारी ली। दुकानदार रवि कश्यप ने चोरी के संबंध में लिखित शिकायत की है। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुबह पांच बजे के करीब दुकान में चोरी की जानकारी दुकानदार को मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दुकान में दो साल पूर्व दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया था। उस समय दो अपराधियों ने लगभग चालीस हजार रुपये हथियार के बल पर लूटा था। दो साल बाद अब चोरी की घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं। दुकान में जाने के लिए दो दरवाजे को तोड़कर चोर देर रात को एक बजे दुकान में पहुंचे थे। तीन चोर दुकान में चोरी करते दिख रहे हैं। पांच से छह चोर की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम देने का अनुमान जताया जा रहा है। चोरों ने दुकान से साढ़े चार लाख मूल्य का लोहे की छड़ और अन्य सामान चुराया है। चोर दुकान में रखे काउंटर के साथ अन्य सामान भी लेकर चले गये। दो घंटे तक चोर दुकान से सामान चुराते रहे। सीसीटीवी में चोरों के सामान लेकर जाते देखा जा रहा है। चोरी का सामान किसी बड़े चारपहिया वाहन से ले जाने की आशंका जतायी जा रही है। घटना के बाद पहुंचे विधायक अमरजीत कुशवाहा ने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि बढ़ने पर चिंता जतायी है।

सीसीटीवी से चोरों के पहचान का प्रयास

हार्डवेयर दुकान में घुसे तीन चोरों का चेहरा कैमरा में दिख रहा है। चोरों के क्षेत्र से बाहर के होने का अनुमान है। चोरी के दौरान उनको दुकान में कैमरे होने की जानकारी नहीं हो सकती है। पुलिस तीतरा बाजार में बैंक के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज भी देख सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026