परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के उड़ियानपुर गांव में एक बंद मकान में चोरों ने लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली है. जानकारी पीड़ित परिवार को उस समय हुए जब वह बाहर से अपने गांव आए. देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला लटका हुआ है और कुंडी लगी हुई है. माकन में प्रवेश किया तो देखा कि कमरे का सारा ताला टूटा हुआ है. सामान बिखरा पड़ा है. पीड़ित गुड्डू कुमार गुप्ता है.
उसने मामले में थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार पूरा परिवार असम रहता है. शादी या पर्व में गांव आते हैं. शुक्रवार को गांव आया तो देखा कि घर से टीवी, मोटर, इन्वर्टर, दो गैस सिलेंडर, मंगल सूत्र, कान की बाली,अंगूठी, पायल तथा जमीन का पेपर समेत अन्य समान की चोरी हो गयी है. पीड़ित के अनुसार घर से डेढ़ लाख की चोरी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…