मैरवा: लक्ष्मीपुर में एक मकान से लैपटॉप और मोबाइल की चोरी

पीड़ित ने दिया थाना में आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है. आए दिन चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. एक सप्ताह में तीन चोरी की घटना ने आस पास के इलाकों में दहशत कायम कर दिया है. इसी कड़ी में मैरवा के लक्ष्मीपुर गांव में एक मकान से 30 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर एक लैपटॉप, चार्जर तथा एक मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए. पीड़ित हरिशंकर राम के पुत्र आदित्य कुमार है. उसने इस मामले में थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार 30 अगस्त की रात पढ़ाई करके सो गया था. सुबह उठने के बाद देखा कि मोबाइल और लैपटॉप, चार्जर नहीं है. जिसके बाद खोजबीन शुरू कर दिया. उसका समान नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर पुलिस से अपने सामान के बरामदगी की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन नहीं मिला है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

बढ़ती चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. 30 जून को विजयीपुर में एक मकान से हजारो रुपये की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था. उसी रात लक्ष्मीपुर गांव में एक मकान से लैपटॉप, चार्जर और मोबाइल की चोरी हुई थी. उसके अगले दिन मैरवा के दाल मिल से अज्ञात चोरों ने दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया था. इन सभी चोरी की घटनाओं में पुलिस ने आज तक किसी भी चोर को पकड़ने में नाकाम है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026