मैरवा: विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटक कर किया आत्महत्या

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर के मेन रोड ब्लाक गेट के सामने एक भाड़े के मकान में रह रही एक विवाहिता ने सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे फंखे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है.हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है.पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.मृतिका जीरादेई के संदीप साह की पत्नी सोनी कुमारी है.घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.मौत के कारणों के जानने की चर्चा करने लगें.मृतिका के पति से संबंध सही नही रहने पर वह दो साल से मायके में ही रहती थी.पति से हमेशा झगड़ा और गाली गलौज करने की आशंका जाहिर किया जा रहा है. मौत की घटना के बाद मृतिका की माँ और भाई का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतिका सोनी कुमारी का शादी लगभग दो साल पूर्व में जीरादेई के संदीप साह से हुआ था.जो शादी के कुछ ही महीनों के बाद वह मायके चली आयी. सोमवार की सुबह जब मृतिका की माँ और भाई घर से बाहर चले गये. उसके कुछ ही घंटों में मृतिका ने मोबाइल से अपने माँ से बात की.और कहा कि मैं बहुत टेंशन में हु.इस बात को सुनकर उसकी माँ जैसे ही घर आयी तो फर्स्ट फ्लोर के सीढ़ी पर लगे दरवाजा बंद था.जो काफी शोर मचाने पर दरवाजा नही खुला तो स्थानीय लोगो को बुलाकर जब दरवाजा को तोड़ा गया तो देखा गया कि वह पंखे में लटकी हुई है. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. थाना प्रभारी ने मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026