मैरवा: बदमाशों ने इलेक्ट्रानिक व्यवसायी को मारी गोली, रेफर

घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली का पीलेट बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर में मंगलवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यवसायी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल व्यवसायी की पहचान उपाध्याय छापर निवासी हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्हें दो गोली सीने में और दो गोली जांघ और पेट के बीच लगी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली का पीलेट बरामद की है।

इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी नहीं हुई थी। घायल के बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात स्वजन कर रहे हैं। बताया जाता है कि व्यवसायी मंगलवार की देर शाम हरेंद्र सिंह श्रीनगर स्थित दुकान बंद कर घर जा रहे थे। कुछ दूर स्थित श्रीनगर में एक दुकान पर किराना का सामान लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे घायल होकर वह वहीं गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक से फरार हो गए। इस घटना के बाद किराना दुकानदार ने डर से दुकान बंद कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026