मैरवा: बाइक की टक्कर में मोटर ठेला चालक की मौत

  • ट्रक से ओवरटेक के दौरान टकरा गये वाहन
  • बाइक पर सवार युवक व महिला हुई घायल

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-मैरवा मार्ग पर बभनौली गांव के समीप मोटर ठेला व बाइक की टक्कर में ठेला चालक की मौत हो गयी। बाइक पर सवार एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक ठेला चालक दरौली के कशिहारी गांव का 37 वर्षीय राजू तिवारी था। घायलों में यूपी के मेहरौना के छोटे मियां सहित एक महिला है। दोनों की हालत नाजुक है। दोनों को गंभीर हालत में सीवान रेफर किया गया है। बभनौली बाजार के नहर पूल के समीप दोपहर तीन बजे के करीब एक ठेला व बाइक की जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर तीन लोगों घायल अवस्था में देखे गये। ठेला चालक गुठनी की तरफ से लौट रहा था। वहीं बाइक पर सवार दोनों लोग गुठनी की तरफ जा रहे थे। बाइक सवार ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

इसी दौरान सामने से आ रहे मोटर ठेला से टकरा गया। टक्कर के बाद राजू तिवारी ठेला के नीचे दब गया। उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी। उसने मौके पर हीं दम तोड़ दिया। उसके पाकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी। दोनों घायल को एक निजी एम्बुलेंस की मदद से रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां से सीवान रेफर किया गया। घायल महिला के पटना रेफर किये जाने की बात बतायी जा रही है। मैरवा-गुठनी मार्ग पर दुर्घटना के कारण रास्ते पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर आवागमन को शुरू कराया गया। पुलिस ने बाइक और ठेला को जब्त किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026