मैरवा: पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच यूपी में घूमने के बहाने ढूंढ रहे लोग

  • शाम होने पर टहलने के बहाने यूपी पहुंच रहे हैं लोग
  • शराब उपलब्ध कराकर वोट पाने का हो रहा प्रयास

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच लोग सीमावर्ती यूपी में घुमने जाने के लिए लोग बहाने ढूंढने लगे हैं। चुनावी माहौल के बीच यूपी जाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। लोग यूपी में अपने रिश्तेदार व परिचित का हालचाल जानने यूपी में जा रहे हैं। सेवतापुर व बड़गांव समेत कई पंचायत यूपी की सीमा से सटे हुए हैं। पंचायत में मतदाताओं को लुभाने के लिए कुछ प्रत्याशी यूपी के क्षेत्र में ले जा रहे हैं। शाम होने पर बिहार यूपी की सीमा पर साइकिल व बाइक से लोग यूपी की शराब दुकान तक जा रहे हैं। शाम होने पर इस सीमावर्ती क्षेत्र के लोग दवा व अन्य सामान खरीदने के बहाने यूपी के क्षेत्र में जा रहे हैं। कुछ लोग टहलने के बहाने यूपी के बासोपट्टी बाजार में पहुंच जा रहे हैं। चुनाव आते हीं उनको सेहत की फिक्र होने लगी है।

सेवतापुर पंचायत के मैदनिया गांव के समीप एक पुल को पार करने के बाद लोग आसानी से यूपी में शराब की दुकान पर पहुंच रहे हैं। पगड़ंडी वाले रास्ते के सहारे शराब पीकर आसानी से लौट रहे हैं। चुनाव से पूर्व वोट के लिए शराब उपलब्ध कराकर वोट पाने का प्रयास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर वर्ग के मतदाता को शराब उपलब्ध कराकर अपने पक्ष में गोलबंद किया जा रहा है। मैरवा क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर यूपी के रास्ते बड़े पैमाने पर शराब लाने का प्रयास हो रहा है। पुलिस की सख्ती से एक सप्ताह में शराब की दो बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। शराब बंदी लागू करने वाले बिहार में शराब की तस्करी बढ़ने लगी है। शराब तस्करी करने वाले कारोबारी से संपर्क किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026