मैरवा: एसबीआई ने शिक्षकों को किया सम्मानित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: एसबीआइ के मैरवा शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार द्वारा शिक्षकों को पुष्पमाला और शाल व कलम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य है कि शिक्षक का सम्मान करने का अवसर मिला है। उन्होंने बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि अगर सब कुछ सामान्य रहा तो शिक्षकों को दो घंटे में ही ऋण स्वीकृत कर राशि खाते में जमा कर दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत शिक्षक गजानंद नाथ तिवारी ने कहा कि बैंक में पांच सौ शिक्षकों का खाता है और उसी खाते में उनका वेतन भुगतान होता है।

शिक्षकों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें ऋण अविलंब दिया जाना चाहिए। क्षेत्र प्रबंधक ने बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम को बैंक अधिकारी अनूप कुमार व अमित कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर जयचंद प्रसाद, मोतीलाल राम, सुनील कुमार सिंह, उमेश श्रीवास्तव, मुरलीधर पांडेय, श्रीकांत प्रसाद, अनवर हुसैन समेत कोई शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026