मैरवा: मांगों को ले छात्रों ने की कॉलेज में तालाबंदी

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा मुख्यालय स्थित हरिराम महाविद्यालय में बुधवार को विभिन्न मांगों को ले छात्रों ने तालाबंदी कर हंगामा किया। नारेबाजी और छात्रों का आक्रोश देखकर प्राचार्य को पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में छात्रों ने प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा। कालेज पहुंचने के बाद छात्र गोलबंद हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जब प्राचार्य और शिक्षक उनसे मिलने नहीं आए तो गेट में तालाबंद कर दी गई। प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने फोन कर पुलिस बलाई। छात्रों ने स्नातक सत्र 2019-022 के अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी करने का आरोप, अधिकांश छात्रों को सामान्य अध्ययन में फेल करने, परीक्षा परिणाम खराब होने समेत कालेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी छात्र आक्रोशित थे। छात्र नेता सौमिल उपाध्याय ने कहा कि समाजशास्त्र और गणित समेत कई विषय के शिक्षक कालेज में नहीं है जबकि छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहने पर छात्रों के नाम काटे जा रहे हैं। कालेज में जिस विषय के शिक्षक नहीं है उसकी पढ़ाई की क्या व्यवस्था होगी, यह विश्वविद्यालय और कालेज प्रशासन को स्पष्ट करनी चाहिए। इसके अलावा महाविद्यालय में शौचालय, साइकिल स्टैंड, कालेज परिसर की चारदीवारी, छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र निर्गत करने समेत कई मांगों को भी प्राचार्य के समक्ष रखा गया। 15 दिन में कालेज से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों की शिकायतों से कुलपति को अवगत कराने का आश्वासन प्राचार्य ने दिया। छात्र प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता में प्राचार्य समेत शिक्षक आलोक रंजन, छात्र नेता सौमिल उपाध्याय, सोनू पांडेय, शीतल कुमारी, नीतू कुमारी, स्नेहा कुमारी, आदित्य कुशवाहा शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026