मैरवा: तरंग मेधा प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड स्तरीय जूनियर वर्ग कक्षा छह से आठवीं तक के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे तरंग मेधा प्रतियोगिता मे बुधवार को शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलम सिन्हा ने किया।निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम एवं द्वितीय तृतीय प्रतिभागी का चयन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय कबीरपुर की सुप्रिया कुमारी प्रथम ,टाउन मध्य विद्यालय के प्रकाश शर्मा द्वितीय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्तमठ तिवारी टोला कि रंजीता शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त की।

क्रास वर्ड्स प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शितलपूरा के युवराज कुमार और सुमित कुमार प्रथम,  उत्क्रमित मध्य विद्यालय करजनिया के रोशन कुमार साह और अंकित कुमार द्वितीय तथा कन्या मध्य विद्यालय मैरवा की अंशु कुमारी और भीधि कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में टाउन मध्य विद्यालय के अनिकेत बाबू को प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबीरपुर की सलोनी कुमारी को द्वितीय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय करजनिया के आयुष कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आशु भाषण प्रतियोगिता में कन्या मध्य विद्यालय मैरवा की शिव कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय कबीरपुर की अनामिका सिंह द्वितीय तथा मध्य विद्यालय धमौर के सुधांशु कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर रफीक अंसारी अनवर हुसैन मुनीब अंसारी रमेश कुमार सिंह रमेश गुप्ता समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024