मैरवा: किराना दुकान का शटर तोड़कर नकद समेत हजारों की चोरी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली चौक के निकट शनिवार की रात एक किराना दुकान का शटर तोड़कर नकद समेत 65 हजार की चोरी कर ली गई। वहीं दो चोर को दुकानदार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि एक चोर शौच जाने के बहाने पुलिस को झांसा देकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया।बताते हैं कि मझौली चौक के निकट खादी भंडार के सामने चंदन कुमार अपनी किराना दुकान रात में बंद कर घर चले गए। मध्य रात्रि में दुकान का शटर तोड़े जाने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने फोन कर दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर किसी के होने की आहट मालूम हुई।

पड़ोसियों के सहयोग से दुकानदार ने दुकान में घुसे दो चोर को घेर कर पकड़ लिया। वहीं तीसरा चोर भाग गया। चंदन कुमार ने पुलिस को पकड़े गए दोनों चोरों को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे हुए 62 हजार 500 रुपए नकद और करीब डेढ़ हजार का काजू, किशमिश चोर लेकर भाग गए। सुपुर्द किए गए दोनों चोर को पुलिस लेकर थाने चली गई। सुबह शौच जाने के लिए बंदी कक्ष से बाहर निकला एक चोर पुलिस को चकमा देकर भाग गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा। दोनों पकड़े गए चोर मिस्करही मठिया निवासी मुन्ना साईं और सोनू कुमार यादव को रविवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026