परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा रेफरल अस्पताल कैंपस में बने डॉक्टर क्वाटर के शौचालय का टंकी फूटने से कई माह से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है. इसके दुर्गंध से आस पास के दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय दुकानदार कई बार अस्पताल के मैनेजर से शिकायत किये, मगर कोई सुधार नहीं हुआ. जब दुर्गंध से परहेज नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने सीएस से फोन कर शिकायत किया.
उसके बाद भी सीएस ने इसे ठंडे बस्ते में रख दिया. बढ़ती परेशानी से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है. आपको बतादें कि एक तरफ सरकार स्वच्छता की बात कर रही है. वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग गंदगी फैलाकर दर्जनों दुकानदारों को जीना मुहाल कर दिया है. जिस मार्ग में रेफरल अस्पताल है. उसके आस पास थाना, नगर पंचायत, डाकघर है. सबसे बड़ी बात है कि इस मार्ग में मरीजो की भीड़ काफी संख्या में रहती है. इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के रवैया से लोगो मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…