मैरवा: नाले पर लगे स्लैब टूटने से बढ़ी परेशानी, दुर्घटना की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत के कई वार्डों में नाले पर लगे स्लैब टूट चुके हैं। स्लैब टूटने से लोगों की परेशानी तो बढ़ी ही है दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। कई वार्ड में नाले सड़क के बीच से बने हुए हैं, इस कारण वाहन चलाते समय वाहन के पहिये टूटे स्लैब में फंस जाते हैं। इससे लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो जा रहे हैं।नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक नवका टोला से सकरा की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे मंदिर के पास सड़क के किनारे स्लैब टूटा हुआ है। वहीं वार्ड संख्या दो सकरा में भी नाले पर लगे स्लैब टूटे हुए हैं। वार्ड संख्या सात मझौली रोड से मिस्करही मस्जिद की तरफ जाने वाले नाले पर लगा स्लैब भी टूटा हुआ है। इसके अलावा वार्ड संख्या आठ मिस्करही दुर्गा मंदिर के निकट भी नाले पर लगा स्लैब टूट चुका है।

साथ ही वार्ड आठ में शिवपुरी मठिया नाले का स्लैब टूटा हुआ है। इस कारण सड़क धंस गई और नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे बाइक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार बाइक चालक नाले में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं वार्ड संख्या 10 , 11 और 12 में भी नल का स्लिप टूटा रहने और खुला नाला होने से मच्छरों से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार वार्ड पार्षदों से नया स्लैब लगाने, टूटे हुए स्लैब को बदलने की मांग की है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। नाले का स्लैब टूटा होने और नाला खुला रहने के कारण मच्छरों से लोग जूझ रहे हैं। मलेरिया और डेंगू मच्छरों के संपर्क में आकर बीमार हो जाने का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है। इस संबंध में मुख्य पार्षद किस्मती देवी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में टूटे स्लैब को हटाकर नए स्लैब लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026